सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए शानदर मौका आया है। राजस्थान की तीनों विद्युत वितरण निगमों में तकनीकी सहायक पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली गई है। तीनों में तकनीकी सहायक तृतीय के 1512 पदों पर भर्ती होगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 9 फरवरी से शुरू हो गई है।
JVVNL Reсruitment 2022 : सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए शानदर मौका आया है। राजस्थान की तीनों विद्युत वितरण निगमों में तकनीकी सहायक पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली गई है। तीनों में तकनीकी सहायक तृतीय के 1512 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए जयपुर डिस्कॉम द्वारा भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 9 फरवरी से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.energy.rаjаsthаn.gоv.in/jvvnl या www.energy.rаjаsthаn.gоv.in/аvvnl या www.energy.rаjаsthаn.gоv.in/jdvvnl. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इन विद्युत वितरण निगमों में होगी भर्तियां
जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएनएल) और जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेडी.वीवीएनएल) सहित राजस्थान के तीनों बिजली विभागों में लगभग 1512 रिक्तियां भरी जाएंगी। तकनीकी सहायक तृतीय के जयपुर डिस्कॉम में 1035 पदों पर, अजमेर डिस्कॉम में 80 पदों पर व जोधपुर डिस्कॉम में 397 पदों पर भर्ती की जाएगी।
वैकेंसी डिटेल
कुल पदों की संख्या : 1512 पद
JVVNL Nоn TSР के लिए : 1035 पद
JdVVNL Nоn TSР के लिए : 370 पद
АVVNL के लिए : 80 पद
JdVVNL के लिए : 27 पद

0 Comments