Latest Article

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह जी प्रतिमा अनावरण समारोह 19 दिसंबर 2021 प्रातः 10:00 बजे प्रताप सर्कल बांसवाड़ा

 वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप प्रतिमा अनावरण समारोह

सर्व समाज बंधु अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार पधारे

दिनांक 19 दिसंबर 2021 रविवार समय प्रातः 10:00 बजे से स्थान महाराणा प्रताप सर्कल बांसवाड़ा
Nivedan vagad satriya mahasabha banswada Rajasthan






Uploading: 995364 of 995364 bytes uploaded.


प्रतिमा  अनावरण  काे  लेकर  क्षत्रिय  महासभा  की  डांगपाड़ा  में  बैठक  हुई

वागड़  क्षत्रिय  महासभा  बांसवाड़ा  की  बैठक  डांगपाड़ा  स्थित  नवीन  छात्रावास  भवन  में  हुई।  जिसमें  महाराणा  प्रताप  प्रतिमा  अनावरण  के  लिए  19  दिसंबर  तय  की  गई।  जिसमें  सर्वसमाजनों  की  भागीदारी  होगी,जिसके  लिए  सभी  को  समारोह  में  लोगों  को  अधिक  से  अधिक  संख्या  में  लाने  का  दायित्व  निभाने  का  आह्वान  किया  गया।


महासभा  के  जिलाध्यक्ष  राजेंद्र  सिंह  आनंदपुरी  ने  कहा  कि  प्रतिमा  अनावरण  कार्यक्रम  स्थल  पर  महाराणा  प्रताप  की  जीवनी  को  दर्शाया  जाएगा।  ये  भी  तय  किया  गया  है  कि  समारोह  में  आने  वाले  सभी  पुरुष  पारंपरिक  वेशभूषा  धारण  कर  आएंगे।  उन्होंने  कहा  कि  समाज  की  खेलकूद  प्रतियोगिता  में  युवा  उत्साह  से  भाग  लें  और  अपनी  प्रतिभा  का  प्रदर्शन  करें।  सिंह  ने  कहा  कि  अब  कोविड  की  समस्या  खत्म  होने  के  बाद  इस  कार्यक्रम  को  सर्व  समाज  के  सहयोग  से  किया  जाएगा।  इसके  लिए  बतौर  मुख्य  अतिथि  केंद्रीय  मंत्री  गजेंद्र  सिंह  शेखावत,  राजस्थान  सरकार  के  कैबिनेट  मंत्री  प्रताप  सिंह  खाचरियावास  को  आमंत्रित  किया  जाएगा।  जिनकी  मौजूदगी  में  महाराणा  प्रताप  प्रतिमा  अनावरण  समारोह  होगा।  उन्होंने  समाज  के  खेलकूद  टूर्नामेंट  29  व  30  दिसम्बर  को  गोपीनाथ  का  गड़ा  में  होने  की  जानकारी  दी।  करणी  सेना  प्रदेशाध्यक्ष  भंवरसिंह  सलाड़िया  ने  उपस्थित  समाजजनों  से  कहा  कि  कार्यक्रम  में  अपने  परिवारों  से  महिलाओं  की  अधिक  से  अधिक  भागीदारी  हो।  नायब  तहसीलदार  से  सेवानिवृत्त  हुए  किरेंद्र  सिंह  का  समाज  अध्यक्ष  की  ओर  से  सम्मानित  किया  गया।  इस  अवसर  पर  पृथ्वी  सिंह  मोटागांव,  जितेंद्र  सिंह  देवदा,  सज्जनसिंह  बाई  का  गड़ा,  सुरेंद्र  सिंह  बस्सी,  नरपतसिंह  कोटड़ा,  दिग्विजयसिंह  लांबा  पारड़ा,करणी  सेना  जिलाध्यक्ष  महेंद्रसिंह  भुवासा,  दिग्पालसिंह  हिम्मतसिंह  का  गड़ा,  कर्मराजसिंह  झालों  का  गड़ा,  विक्रमसिंह  गरणावत,  जयगिरिराजसिंह  ने  विचार  रखे।  इस  दौरान  जयेंद्रसिंह  गनोड़ा,  देवेंद्रसिंह  अखेराज  का  गड़ा,  नागेन्द्रसिंह  नाहरपुरा,  हर्षवर्धनसिंह  छाजा,  महिपालसिंह  मेतवाला,  गौतमसिंह  राठौड़  सहित  बांसवाड़ा  जिले  से  राजपूत  समाजजन  मौजूद  रहे।  कार्यक्रम  का  संचालन  वीरभद्रसिंह  गढ़ी  ने  किया।

Post a Comment

0 Comments